अब HSSC यानी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से जुड़ी जानकारी यूट्यूब पर भी मिलेगी। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है ताकि नौजवानों को जरूरी सूचनाएं आसानी से मिल सकें।

हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि अभ्यर्थियों की मांग थी कि वे यूट्यूब या सोशल मीडिया के जरिए लगातार संपर्क में रहें। इस मांग को पूरा करते हुए उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया है और कहा कि समय मिलने पर वे वहां ज्यादा से ज्यादा जानकारी साझा करने की कोशिश करेंगे।

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रविवार 22 जून को हिम्मत सिंह नाम से यू-ट्यूब चैनल बनाया है। कुछ ही घंटों में उनके यू-ट्यूब चैनल पर 6 हजार से अधिक सब्सक्राइब हो चुके हैं। इस चैनल पर उन्होंने करीब 10 बजे पहली वीडियो अपलोड की।

यह वीडियो उनके शपथ ग्रहण समारोह की थी। करीब 66 सेकेंड की इस वीडियो को 3 घंटे में 5 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इससे पहले हिम्मत सिंह फेसबुक, इंस्टाग्राम व X पर अकाउंट बनाकर लोगों से एचएसएससी संबंधित जानकारी सांझा करते रहे हैं।

HSSC ने ग्रुप सी की सीईटी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए 14 जून तक का समय दिया था। वहीं 16 जून तक फीस जमा करवानी थी। इस अवधि के दौरान कुल हरियाणा में CET-2025 के लिए 13 लाख 48 हजार 697 आवेदन मिले हैं।

इसे देखते हुए HSSC को दो से तीन दिन के समय में यह एग्जाम कराने को कहा गया है। आयोग के अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। संभावना है कि मंडे तक आयोग की ओर से इसकी अपडेट जानकारी दे दी जाएगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!