Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

HSSC ASP-SI Shortlist जारी: 15-16 जून को PMT, पदों के 25 गुना अभ्यर्थी बुलाए गए

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 13/2024, 02/2026 और 04/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने भर्ती शर्तों के आधार पर उम्मीदवारों को PMT के लिए चयनित किया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची HSSC की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

आयोग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, डिप्टी रेंजर, वार्डर (पुरुष/महिला), असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल, पुरुष एवं महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर तथा फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए अभ्यर्थियों को PMT के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन संख्या 13/2024 के तहत खेल कोटा श्रेणी में डिप्टी रेंजर, वार्डर (पुरुष एवं महिला), असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल, पुरुष एवं महिला कांस्टेबल तथा सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वहीं विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत फॉरेस्टर तथा विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 25 गुना अभ्यर्थियों को PMT के लिए बुलाया गया है।

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड (विज्ञापन 04/2026) के लिए PMT 15 जून और 16 जून 2026 को चार-चार बैचों में आयोजित किया जाएगा। पहला बैच सुबह 6:30 बजे, दूसरा 8:30 बजे, तीसरा 10:30 बजे तथा चौथा 12:30 बजे शुरू होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहले बैच के लिए सुबह 7 बजे, दूसरे के लिए 9 बजे, तीसरे के लिए 11 बजे और चौथे के लिए दोपहर 1 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

फॉरेस्टर (विज्ञापन 02/2026) तथा विज्ञापन 13/2024 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए PMT 16 जून 2026 को चौथे बैच में आयोजित किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट करना होगा, जबकि दोपहर 1 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

HSSC ने नोटिस में कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में PMT के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के पंजीकरण नंबर CET रजिस्ट्रेशन नंबर के आरोही क्रम में जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर या जारी लिंक के माध्यम से अपनी शॉर्टलिस्ट स्थिति और PMT शेड्यूल देख सकते हैं।

Exit mobile version