Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की इंद्रा कॉलोनी में HSNCB की कार्रवाई, 10.56 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

रोहतक, 24 अगस्त 2026 — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन तथा ब्यूरो के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए HSNCB की रोहतक यूनिट ने इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र से एक आरोपी को 10.56 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

करतारपुरा, इंद्रा कॉलोनी में हुई कार्रवाई

HSNCB की रोहतक यूनिट के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया की यूनिट के एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम थाना शहर रोहतक क्षेत्र मे नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गस्त पर थी की उनको गुप्त सूचना प्राप्त हई की इंद्रा कॉलोनी के करतारपुरा मे एक नशा तस्कर नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करता है और आज वह अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाला है।  सूचना पर तर्वित कार्यवाही करते हुए टीम ने आरोपी को मुखबर के बताए स्थान से काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीम पुत्र मांगेराम, निवासी करतारपुरा, इंद्रा कॉलोनी, रोहतक के रूप मे हुई है।

तलाशी में बरामद हुई 10.56 ग्राम हेरोइन, मुकदमा दर्ज

तलाशी में आरोपी भीम के पास से 10.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत मध्यम मात्रा (इंटरमीडिएट क्वांटिटी) में आती है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी रोहतक में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B)/61/85 के तहत एफआईआर नंबर 300, दिनांक 24.08.2026 दर्ज की गई है। मामले मे पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है जहा आरोपी से बरामद नशीले पदार्थ और उसके तस्करी नेटवर्क के बारे मे पता लगाया जाएगा।

हेल्पलाइन पर करें संपर्क

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें:

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933

HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508

NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in

सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version