हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने एक दंपती को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक किलो चरस बरामद हुई है। वहीं, उनके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। दोनों ही पति-पत्नी नशा तस्करी में संलिप्त हैं। जिनको नशीला पदार्थ बेचते हुए काबू किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यूनिट प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रोहतक की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने शहर थाना रोहतक के एरिया में छापेमारी की। इस दौरान दंपती को काबू किया। जिनकी पहचान रोहतक की करतारपुरा इंद्रा कॉलोनी निवासी आशा व उनके पति राजेश के रूप में हुई है।

आरोपियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट SDO अश्वनी राव की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ। जब इसका वजन किया गया तो यह 1 किलो 25 ग्राम मिला। दोनों आरोपियों को काबू करके रोहतक के सिटी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूनिट प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करके अन्य सप्लायर्स व सप्लाई के बारे पता किया जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की है कि किसी को कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!