Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

HSEB की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से:हरियाणा बोर्ड ने जारी की डेटशीट; चारों कोड में 96 प्रतिशत प्रश्न एक समान होंगे

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी , सीनियर सेकेंडरी व डीएलएड की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को डेटशीट जारी कर दी। बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। पेपर एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक होगा। परीक्षा में इस बार 25 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। डेटशीट जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर शीघ्र ही अपलोड की जाएगी।

भिवानी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त स्कूल /रि-अपीयर/अतिरिक्त/मर्सी चांस व अंक सुधार) की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरम्भ होकर 26 मार्च, 2024 तक चलेंगी। साथ ही सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त स्कूल /रि-अपीयर/अतिरिक्त/मर्सी चांस व अंक सुधार) की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरम्भ होकर 2 अप्रैल, 2024 तक चलेंगी।

इसके अतिरिक्त डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक होंगी।

पुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की जाएगी। डिजिटल मार्किंग करने से प्राप्त अंकों को गिनने में जो समस्या आती थी, उससे निजात मिली है।

वही इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के कोड भी डिजिटल मार्किंग में ऑटो मोड में होंगे। डिजीटल मार्किंग से मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ेगी व परीक्षा परिणाम भी सटीक होंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। प्रश्न पत्र के चारों कोड में 96 फीसदी प्रश्न एक समान रहेंगे, केवल चार फीसदी ही प्रश्न भिन्न होंगे। सभी कोड में प्रश्नों के क्रम अलग-अलग होंगे। उन्होंने आगे बताया कि अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

Exit mobile version