Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में इस महीने कितनी है स्कूलों में छुट्‌टी:शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; स्टूडेंट्स को नए सत्र की तैयारी करने को कहा

हरियाणा में इस महीने 8 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। होली में 6 मार्च से 8 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। यदि रविवार की छुट्‌टी को भी मिला लें तो स्कूलों में पूरे चार दिन का अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को लीव के दौरान नए शिक्षण सत्र की तैयारी करने की अपील की गई है।

होली की छुट्टियों की शुरुआत 5 मार्च रविवार से ही शुरू हो गई है। इसके बाद सोमवार 6 मार्च से 8 मार्च तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 मार्च को सेकंड सैटरडे को अवकाश रहेगा। 12 और 19 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी।

23 मार्च को शहीद दिवस पर अवकाश रहेगा। 26 मार्च को रविवार और 30 मार्च को रामनवमी की स्कूलों में छुट्टी रहने वाली है। संडे और अन्य दिनों की छुटि्टयों को यदि मिला लें तो 14 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।

शिक्षा विभाग ने होली के साथ ही लोकल हॉलीडे की भी सूची जारी की है। इसके अनुसार 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 23 मई को गुरु अर्जुन देव दिवस और 19 अगस्त को हरियाली तीज को स्कूलों में लोकल हॉलीडे रहेगी।

Exit mobile version