Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहादुरगढ़ में घर में लगी आग, पति-पत्नी जिंदा जले: दम घुटने से 3 बच्चों की हालत गंभीर, आग बुझाते समय बुजुर्ग पिता भी झुलसा

झज्जर के बहादुरगढ़ में शनिवार (2 नवंबर) को एक घर में आग लग गई। इस घटना में पति-पत्नी जिंदा जल गए। हादसे में दूसरे कमरे में सो रहे तीन बच्चे भी धुएं की चपेट में आ गए। दम घुटने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आग बुझाने की कोशिश में बुजुर्ग पिता भी झुलस गए। मृतकों की पहचान बिहार के नवादा निवासी सिंटू (25) और उसकी पत्नी निशा (22) के रूप में हुई है।

हादसा बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर में रात करीब 1 बजे हुआ। सिंटू कुमार सब्जी बेचता था। दंपती तीन बच्चों के माता-पिता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उनके तीन पोते दूसरे कमरे में सो रहे थे। उस कमरे भी धुआं भर गया और बच्चों का दम घुट गया। बच्चों को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल आईसीयू में बच्चों का इलाज चल रहा है। परिवार बिहार के नवादा का रहने वाला है।

इस बीच उनको रिश्तेदार भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आग कैसे लगी, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि ये हादसा है या फर कोई साजिश।

Exit mobile version