Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में बच्चे के अपहरण-मर्डर में खौफनाक खुलासा:11वीं के छात्र ने मारा; घर आकर खाया खाना, फिर मांगी 6 लाख फिरौती

सोनीपत में पेटीएम में एरिया सेल्स मैनेजर अजीत त्रिपाठी के साढ़े 8 साल के बेटे अर्जित उर्फ हन्नू की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चे का अपहरण या हत्या किसी कुख्यात बदमाश ने नहीं बल्कि वहीं पड़ोस में रहने वाले 11वीं के नाबालिग छात्र ने की है। वह बच्चे को बहला फुसला कर ले गया, फिर सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। घर आकर आराम से खाना खाया, फिरौती का पत्र लिखा और बच्चे के घर फेंक दिया।

टीडीआई एस्पानिया में हुई अपहरण और मर्डर की इस खौफनाक वारदात की वजह और भी चौंकाने वाली है। किशोर छात्र का पिता मानसिक तौर से बीमार है और ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था, जिसके लिए यह कदम उठाया गया। मृतक बच्चा और आरोपी किशोर दोनों एक की स्कूल में पढ़ते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सम्मुख पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

निजी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाले अर्जित उर्फ हन्नू का सोमवार सांय अपहरण किया गया था। इसके बाद घर में फिरौती का पत्र डालकर सवेरे 5 बजे तक 6 लाख रुपए का इंतजाम करने को कहा गया। पिता अजीत त्रिपाठी ने बताया कि उसने 4 लाख रुपए का इंतजाम कर लिया था। लेकिन रुपए देने से पहले ही पता चल गया कि बेटे की तो हत्या हो चुकी है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में अंतिम समय तक सोसाइटी में रहने वाला किशोर ही बच्चे के साथ था।

किशोर से पूछताछ हुई तो उसने पुलिस और बच्चे के परिवार को बहकाने का पूरा प्रयास किया। कहा कि बच्चे तो उसे गाड़ी सवारों को उठाते हुए देखा है। लेकिन पुलिस को उसी कहानी में कई झोल नजर आए। सबसे बड़ा कारण तो यह था कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी में ऐसी कोई गाड़ी कैद नहीं हुई, जिसका उल्लेख किशोर ने किया था। पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और पूरी वारदात का खुलासा कर दिया

किशोर बच्चे को टीडीआई के बेसमेंट में ले गया। वहां उसके सिर पर लोहे की रॉड ( नट खोलने का पाना) से बच्चे के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। वह गिर गया तो उसे लगा कि जीवित न हो, इसके लिए उसका गला घोंटा। उसकी मौत की तसल्ली कर उसे पानी के ड्रम में डाल दिया। फिर घर आया। आराम से खाना खाया और फिरौती के लिए पत्र भी लिखा।

जानें क्या था पूरा मामला,पढिये पूरी ख़बर

https://digitalbhoomi.news/paytm-managers-8-year-old-son-murdered-in-sonepat-rs-6-lakh-ransom-was-sought-after-being-kidnapped-dead/
Exit mobile version