Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फिरोजाबाद में भीषण हादसा: मां-बेटी सहित तीन की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से टकराई कार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में बुधवार सुबह भीषण हादसा घटित हो गया। हादसे में कार सवार मां-बेटी और चालक की मौत हो गई। तीनो ही कानपुर के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी जयपुर से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि बुधवार सुबह सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मौके पर कार सवार दो महिला और एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हादसा इतना भीषण था कि दो मृतकों के चेहरे को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था। सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने बताया कि कार चला रहे युवक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। सभी मृतक बर्रा ब्लड बैंक के पास कानपुर के रहने वाले हैं। ये जयपुर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान ललित, आशा और हेमा के रूप में हुई है। आशा और हेमा मां-बेटी हैं। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version