Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे ट्रक व कार में हुई भीषण टक्कर,4 युवकों लोगों की मौत,कोथली लेकर आए थे

हिसार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हिसार के अग्रोहा के नजदीक नंगथला गावं के पास ट्रक व कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

जानकारी के मुताबिक कार किरोड़ी गांव से अग्रोहा की तरफ आ रही थी जबकि ट्रक अग्रोहा की तरफ से जा रहा था। दोनों वाहनों की आमने सामने भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा देर रात 1 बजे का बताया जा रहा है। 

हिसार जिले में रविवार रात एक क्रेटा कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में क्रेटा सवार सभी 4 युवकों की मौके पर ही मौत गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार पूरी तरह टूट गई और चारों शव उसी में बुरी तरह फंस गए। इन्हें लोगों ने दरवाजे काटकर बाहर निकाला।

तीन मृतकों की पहचान राममेहर पूनिया (27), प्रवीण भादू (28) और रविंद्र शर्मा (24) के रूप में हुई है। ये सभी अग्रोहा के किरोड़ी गांव के रहने वाले थे। वहीं, चौथा मृतक राजू है जो राममेहर की पत्नी का भाई था। वह राजली गांव का रहने वाला था और बहन की कोथली लेकर आया था।

Exit mobile version