शहर के मेडिकल माेड़ स्थित हाेटल इबाेला में बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ गुंडागर्दी का नंगा नाच। शहर में दिन ब दिन वारदात और गुंडागर्दी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और कमाल की बात यह है कि कल रात जो यह घटना घटित हुई, इस घटना स्थल से पुलिस स्टेशन मात्र 100 से 150 मीटर की दूरी पर है और मात्र 40 से 50 मीटर की दूरी पर पुलिस भी खड़ी रहती है। इसका मतलब साफ़ साफ़ तौर पर यही हो सकता है कि अब पुलिस का इन बदमाशों के मनन में कोई भी किसी भी प्रकार का डर नहीं रह गया है और यह कहना कदापि गलत नहीं होगा कि कल रात 8 बजे जो यह घटना मेडिकल मोड़ स्थित इबोला में हुई यह पुलिस के नाक के नीचे ही हुई है।

हाथाें में लाेहे की राॅड, डंडे लेकर घुसे करीब 20 युवाकों ने हाेटल के दाे फ्लोर पर जमकर तोड़फोड़ की और होटल संचालक से मिलने पहुंचे उसके दोस्त सलारा मोहल्ला निवासी गौरव कत्याल पर भी हमला किया उसके सिर में रॉड से कई वार किए गए। गौरव कत्याल को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। संचालकों का कहना है कि हमलावर युवकों ने गौरव के पैर में गोली भी मारी है। हालांकि पीजीआई के चिकित्सकों ने अभी गोली लगने की कोई पुष्टि नहीं की है। और यह पूरी वारदात सीसीटीवी मैं कैद होगयी है।

तो वहीं इस वारदात से लोगों में इतनी दहशत बन गयी कि आसपास की कई दुकानें बंद हो गईं। सूत्रों के अनुसार घटना की वजह बुधवार दोपहर को होटल में पार्टी करने आए कुछ युवकों के साथ हुई कहासुनी है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक होटल में पार्टी करते हुए वहां एक फैमिली से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। होटल संचालकों ने इस पर युवकों को होटल से बाहर कर दिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे इस विवाद को लेकर होटल में हमला हुआ। हमलावर युवक होटल में तोड़फोड़ करने के बाद बाहर खड़ी होटल संचालक लोकेश गुलिया की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर गए। लोकेश गुलिया ने सिविल लाइन थाना पुलिस को ग्रंथ गौत्तम, एकता कॉलोनी के तुषार बल्हारा, काठमंडी के विवेक, सुतेश, सावन दहिया, साहिल, अक्षित सहित कई अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मेडिकल मोड़ से पैदल होटल में हथियार लेकर घुसे: घटना को लेकर हथियारबंद युवकों की होटल में एंट्री की सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें नजर आ रहा है कि 20 के करीब युवक हाथों में रॉड, डंडे लेकर होटल में मेडिकल मोड़ की तरफ से पैदल आए थे। वो सीढ़ियों से सीधे होटल के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे। अधिकतर युवकों ने अपने चेहरे परने और मास्क से ढांप रखे थे। कुछ खुले मुंह भी थे।

संचालक का दोस्त काउंटर पर बैठा था, आरोप- पैर में गोली भी मार गए बदमाश
होटल इबोला में हुई वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि युवकों ने होटल में एंट्री करने के बाद काउंटर पर बैठे गौरव कत्याल पर सीधे रॉड से हमला कर दिया। दो तीन युवक उन्हें फर्श पर गिरा देते हैं। इसके बाद सभी युवक उन्हें डंडों से मारते हैं। होटल संचालक लोकेश के अनुसार कुछ युवकों के पास पिस्तौल भी थे। आरोपियों ने दो से तीन फायर भी किए। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है।

फर्नीचर, किचन के सामान से लेकर बाहर खड़ी गाड़ी तक तोड़कर ही लौटे
होटल में हुई वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि 20 के करीब हथियारबंद युवक जब होटल में घुसे तो वहां पर कुछ फैमिली खाना खाने के लिए पहुंची हुई थी। युवकों की दहशत को देख वो सभी बाहर निकल गए। इसके बाद युवकों ने कई मिनट तक होटल में तोड़फोड़ की। किचन के सारे सामान को तोड़ने से लेकर फर्नीचर तक को तोड़ डाला। बाद में युवक होटल से नीचे उतरे और बाहर रोड साइड में खड़ी लोकेश गुलिया की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक पूरे इत्मीनान से अंजाम देकर फरार हुए।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!