Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अस्पताल में डॉक्टर की गुंडागर्दी 77 साल के बुजुर्ग को घसीटकर पीटा, तोड़ा चश्मा पेशेंट ने देर से आने का कारण पूछा था

डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि इंसान अगर किसी बीमारी के चक्कर में फंस जाता है तो डॉक्टर्स ही इलाज करके उन्हें ठीक कर सकते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई डॉक्टर हैवान बन जाए तो? मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने एक बुजुर्ग को घसीटते हुए जिला अस्पताल से बाहर फेंक दियाI जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर के देर से अस्पताल आने का कारण पूछा था। अस्पातल में मौजूद लोगों ने जब इस घटना का वीडियो बनाया तो डॉक्टर वहां से भाग निकला। लोगों ने मांग की है कि ऐसी दबंगई करने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि 77 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचे थे, तभी उन्हें घसीट-घसीटकर मारा गया। घटना 17 अप्रैल की है। वीडियो रविवार को सामने आया है। डॉक्टर की पहचान राजेश मिश्रा के रूप में हुई है। डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच रिपोर्ट न भेजने पर जिलाधिकारी पार्थ जैसवाल ने सिविल सर्जन जीएल अहिरवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित उधल लाल जोशी अपनी पत्नी लाली जोशी (70 साल) के साथ इलाज के लिए करीब 30 किमी का सफर तय करके जिला अस्पताल आए थे। पीड़ित के मुताबिक वह गुरुवार सुबह 10 बजे अस्पताल के ओपीडी रूम नंबर 11 के सामने टोकन लेकर लाइन में खड़े थे। ड्यूटी डॉक्टर राजेश अग्रवाल काफी देरी से आए। उन्होंने कारण पूछा तो डॉक्टर ने पहले उनका पर्चा फाड़ा और फिर थप्पड़ मारा। डॉक्टर ने बुजुर्ग को लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद एक कंपाउंडर की मदद से बुजुर्ग मरीज का हाथ पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल के बाहर बनी पुलिस चौकी तक ले गए और वहां ले जाकर जमीन पर पटक दिया।

वंहा मौजूद एक अन्य मरीज जितेंद्र ने मीडिया में बताया कि पुलिस ने डॉक्टर और कंपाउंडर को केवल समझाइश देकर छोड़ दिया। बुजुर्ग दंपती बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। मामले का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम अखिल राठौर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version