Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर हुड्डा Vs सैनी:पूर्व सीएम बोले- भाजपा से मांगेंगे हिसाब, नायब ने कहा- पहले अपने कार्यकाल के काम बताएं

हरियाणा के रोहतक में सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस की यात्रा को लेकर भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने दस साल का पहले हिसाब दें। उनकी कांग्रेस के मैनिफेस्टो में चौबीस घंटे बिजली देने की बात थी क्या उनके राज में चौबीस घंटे बिजली दी,हर जिले को फॉर लाइन हाईवे से जोड़ा है।

सीएम नायब सैनी को कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दस साल का हिसाब मांगने और रथ यात्रा को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को एक  गैस सिलेंडर देने का काम किया। उनकी सरकार में ट्रिपल B चलती बदली,भष्टाचार,भर्ती चलती थी। किस प्रकार अटेची चलती थी कांग्रेस में उनके साथ कृष्ण मूर्ति हुडा और अशोक तंवर को पता था।हमने बिना खर्ची पर्ची के एक लाख 27 नौकरियां लगाई।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि इस समय कांग्रेस में बापू बेटा ही बचे हुए है। उनके कारण अशोक तंवर,कृष्ण मूर्ति कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में आ गए है। इस बार कांग्रेस दूरबीन लगा का भी देख लेगी एक भी सीट हरियाणा में नहीं आयेगी। बता दें कि इस साल के अंत हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Exit mobile version