Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हुड्डा ने BJP सरकार पर साधा निशाना, जितना विकास कांग्रेस राज में हुआ उतना बीजेपी में नहीं हुआ

हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव जीत हार का असर 2024 के विधान सभा चुनाव पर पड़ेगा। यहीं कारण है कि कांग्रेस और बीजेपी उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत से मैदान में एक दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे है। वहीं सभी अपनी अपनी पार्टी की जीत का दावा भी कर रहे है। 

वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होने की बात कही। आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। हुड्डा ने देश और प्रदेश वासियों को दिवाली को शुभकामनाएं भी दी। हुड्डा ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। मौजूदा सरकार एक विफल सरकार है। कांग्रेस के राज में हमारी सरकार ने बहुत से विकास कार्य करवाए जबकि बीजेपी सरकार ने आठ साल से कोई भी विकास नहीं करवाया, कोई करवाया हो तो गिनवा कर बताए। आदमपुर कांग्रेस का गढ़ है और कांग्रेस की जीत होगी।

Exit mobile version