Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हुड्डा 10 साल सीएम रहे, परिवार से बाहर नहीं निकल सके: ग्रोवर

रोहतक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने जिला विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 साल सत्ता में रहे, लेकिन परिवार से बाहर नहीं निकल सके। उन्हें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समेत तमाम महापुरुष याद नहीं आए।

उन्होंने भवनों का नामकरण चौधरी मातूराम और चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पर रखने का काम किया था। दलित और बैकवर्ड समाज में पैदा होने वाले महापुरुषों की पूरी तरह अनदेखी करने का घोर पाप किया था। बैठक को पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई समेत तमाम नेताओं ने संबोधित किया इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष राजीव भानकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष कवल सिंह सैनी रहे।

Exit mobile version