Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गेस्ट टीचरों के मानदेय में बढ़ोतरी…नायब सरकार का बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचरों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी कर दी है। नायब सिंह सैनी सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों अतिथि अध्यापकों को लाभ मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बढ़े हुए मानदेय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभाग के अनुसार संशोधित मानदेय 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

नई दरों के मुताबिक:

JBT गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़कर 36,700 रुपये प्रतिमाह हो गया है।

PGT गेस्ट टीचरों को अब 49,400 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

इससे पहले:

JBT शिक्षकों को 35,920 रुपये,

जबकि PGT शिक्षकों को 48,320 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे थे।

शिक्षा विभाग ने यह बढ़ोतरी बेस रेट पर 3 प्रतिशत वृद्धि के आधार पर लागू की है। आदेशों के अनुसार:

JBT के 26 हजार रुपये बेस रेट पर 780 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

PGT के 36 हजार रुपये बेस रेट पर 1,080 रुपये की वृद्धि की गई है।

विभागीय आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिथि अध्यापकों का वेतन संशोधित दरों के अनुसार जारी किया जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले 1 जनवरी 2025 से अतिथि अध्यापकों के मानदेय में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू की गई थी।

Exit mobile version