Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कसौली गैंगरेप केस में हनीट्रैप एंगल:रॉकी मित्तल ने पीड़िता-बिंदल पर FIR दर्ज कराई, 3 गिरफ्तार; BJP प्रदेश अध्यक्ष भी मामले में आरोपी

हिमाचल प्रदेश के कसौली गैंगरेप मामले में अब हनीट्रैप एंगल सामने आया है। हरियाणा पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई है। हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर पीड़ित लड़की, उसकी सहेली और अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस FIR में 3 अन्य भी आरोपी है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रॉकी मित्तल की ओर से दोनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि वे हनीट्रैप में फंसाकर पैसे की डिमांड कर रहे थे।

रॉकी मित्तल ने FIR में पुलिस को बताया है कि मैं भाजपा का बहुत पुराना कार्यकर्ता रहा हूं और हरियाणा सरकार में बतौर चेयरमैन पब्लिसिटी के तौर पर काम कर चुका हूं। 9 सितंबर 2024 को मेरे पास फोन आया। उसमें मुझे और मोहन लाल बड़ौली (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी।

जब मैंने उनको लताड़ा तो उन्होंने धमकी दी कि या तो हमसे मिल लो नहीं तो हम तुम्हें और मोहन लाल बड़ौली को झूठे केस में फंसा देंगे। वह कह रहे थे कि कि यदि मैंने उनकी मीटिंग मोहन लाल बड़ौली से नहीं करवाई तो वे मुझे भी हनीट्रैप के झूठे मुकदमे में फंसाएंगे।

रॉकी मित्तल ने कहा है कि 10 सितंबर 2024 को भी आरोपियों ने मुझे धमकी दी कि यदि मैंने उनकी बड़ौली से मीटिंग कराकर सेटिंग नहीं करवाई और पैसे नहीं दिलवाए तो मुझे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब मैंने पूछा कि तुम ऐसे कैसे मुझे झूठे केस में फंसा सकते हो तो आरोपियों ने कहा कि आटे के साथ घुन भी पिसता है।

इससे पहले 1 सितंबर 2024 को अमित बिंदल ने भी मुझे ऐसी ही धमकी दी थी। इसी धमकी को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र के तहत मुझे बार-बार धमकी दी। उन्होंने घर आकर हंगामा शुरू कर दिया था, ताकि मेरी समाज में इज्जत उछाल सकें और पैसे ऐंठ सकें।

Exit mobile version