Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

20 साल की डेटिंग और 11 साल की शादी के बाद टूटा हनी सिंह का रिश्ता, पत्नी से लिया तलाक!!

पंजाबी सिंगर और फेमस रैपर हनी सिंह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उनकी शादी के 11 साल बाद वह पत्नी से अलग हो गए हैं। उन्होंने पत्नी शालिनी को तलाक दे दिया है।  हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की ली थी लंबे समय तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। पिछले कुछ सालों के दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी। 

दरअसल शालिनी ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में  हनी सिंह पर गंभीर आराेप लगाते हुए  तलाक की अर्जी दी थी। उनका आरोप था कि  हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की है। शालिनी ने अपनी अर्जी में यह भी कहा था कि उन्हाेंने हर वक्त हनी सिंह का साथ दिया लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ प्रताड़ना मिली। रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था। 

बताया जा रहा है कि शालिनी तलवार ने ‘घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ का चेक सील्ड लिफाफा अपनी पूर्व पत्नी को सौंप दिया है। अब केस की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी। 

बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार स्कूलफ्रेंड थे। बचपन में ही सिंगर शालिनी को दिल दे बैठे थे। शालिनी अपने पूर्व पति के साथ तब से थी जब किसी ने शायद ही सोचा होगा कि  हृदेश सिंह आगे चलकर हनी सिंह के नाम से जाना जाएगा और देश का नंबर 1 रैपर बन जाएगा।  इस कपल ने अपनी शादी को कई सालों तक छिपाकर रखा लेकिन साल 2014 में रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में सिंगर ने अपनी शादी का खुलासा किया था। 

Exit mobile version