पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 04.06.2026 को बेरी निवासी एक महिला किला रोड पर खरीदारी करने आई हुई थी। इसी दौरान महिला का पर्स गुम हो गया। महिला द्वारा पर्स गुम होने बारे सुचना दी गई। पर्स मे नगदी, मोबाइल फोन, आभुषण व अन्य निजी कागजात मौजुद थे। सुचना के आधार पर पुलिस चौंकी किला रोड की टीम ने तुरन्त कार्यवाही शुरु कि। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो से फुटेज चैक की गई। मुख्य सिपाही प्रवीन ने महिला को सकुशल पर्स सौपा। महिला ने पर्स मिलने पर खुशी जाहिर करते पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। महिला ने पुलिस टीम की ईमानदारी की सराहना व कार्य की प्रशंसा की है।
