आमतौर पर हर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से अलग होता है। ऐसा हम कई स्तर पर देख सकते हैं,चाहे खेल हो पढ़ाई हो या बिजनेस हर इंसान दूसरों से अलग परफॉर्म करता है। उसकी सोचने और चीज़ों को हल करने की क्षमता अलग होती है। कोई व्यक्ति किसी सवाल का जवाब बहुत जल्दी दे देता है तो कोई देर से। ऐसे में जो फैक्टर काम करता है उसे लोगों का IQ लेवल कहा जाता है।
जब कभी हम इंसानी दिमाग की कार्यक्षमता का गणन करते हैं तो उसे उसका IQ कहते हैं,इसका मतलब ये हुआ कि आपका IQ यह बताता है कि आपका दिमाग कितना और कितनी जल्दी काम करता है। वह चीज़ों को कितनी जल्दी हल करता है। अमूमन लोगों का एवरेज IQ 100 माना जाता है। वहीं एल्बर्ट आइंस्टीन जैसे जीनियस का 160 कहा जाता है।
अब आप यह सोच रहे होंगे कि हमारा IQ कितना है?क्या हम जीनियसों की श्रेणी में शामिल हैं या औसत IQ वालों में?क्या IQ लेवल बढ़ाया जा सकता है?जी हां इसे बढ़ाना मुमकिन हैं.इसके लिए आपको कुछ ज़रूरी गतिविधियां को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होंगा।
1. नींद लें, सपने देखें और आईक्यू बढ़ाएं:बतौर हॉवर्ड विश्वविद्यालय अगर हम चैन की नींद लेते हैं,तो हमारी याददाश्त, घटनाओं को याद रखने की क्षमता बढ़ती है। इससे हमारे दिमाग की कसरत होती है। जब भी सपने देखते हैं उस वक़्त दिमाग सबसे ज्यादा सक्रिय होता है।
2.सैर के लिए निकलें:सैर करने से भी हमारी दिमागी गतिविधियां तेज होती है। जब हम सुबह की रोशनी में सैर के लिए निकलते हैं तो हमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी मिलता है। इसी के साथ शरीर में रक्तसंचार बढ़ने से दिमाग में ऑक्सीजन बढ़ाता है.जिससे वह ज्यादा काम करता है।
3. पहेलियां बुझाएं:पहेलियां बुझाना भी दिमागी कसरत का एक प्रकार है। इससे हमारे दिमाग का एक बड़ा हिस्सा काम करने लगता है। वह चीज़ें याद रखने,हल निकालने आदि क्रियाओं को सक्रीयता से करता है। जिस कारण हमारा दिमाग ज्यादा काम करता है।
4.डाइट:शरीर से जुड़ी हर चीज़ उचित आहार की मांग करती है। ऐसे में अगर बात आईक्यू बढ़ाने की है तब भी आपके लिए हेल्दी डाइट बेहद ज़रूरी है। दिमाग की सेहत के लिए भी आप हेल्दी डाइट लें। जिससे शरीर का रक्तसंचार बढ़े और दिमाग ज्यादा काम करे।
5. स्ट्रेस से रहें दूर:दिमागी सेहत के लिए स्ट्रेस से दूर रहना भी बेहद ज़रूरी है,क्योंकि स्ट्रेस के वक़्त शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन बनता है जो उसकी कार्यक्षमता कम कर देता है। आपको इससे बचने के लिए अपनी डाइट में विटामिन सी भरपूर मात्रा में लेना चाहिए।
Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

