Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बालों को स्टेट करने के घरेलू उपाए

 बाल अक्सर ही लोगों को और आकर्षक बनाते हैं.हम अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते.कभी कोई शैम्पू तो कभी कोई तेल.यहां तक की बालों को स्ट्रेट करने के लिए हम केमिकल और हीटिंग टूल्स का भी प्रयोग करने पर सहमत हो जाते हैं.ये कैमिकल भरे उपाय और टूल्स हमारे बालों को हाल में तो सीधा कर देते हैं.लेकिन इनके दूरगामी परिणाम हानिकारक साबित होते हैं.आगे चलकर हमारे बाल काफी रूखे-सूखे और बेजान होने लगते हैं.घर से निकलते ही इनका हर वक़्त विशेष ध्यान भी रखना पड़ता है.हम में से कौन होगा जो हर वक़्त का छोड़कर बाल ही संभालता रहे.

बालों को स्ट्रेट और मुलायम बनाने के तमाम उपाय नुकसानों से लबरेज होते हैं.इनके साइड इफेक्ट बालों पर देखने को मिलते ही हैं.ऐसे में हम सोचते रहते हैं कि कुछ ऐसा तरीक़ा हो.जो बिना किसी नुकसान हमारे बाल सुंदर और स्ट्रेट बना सके.

तो चलिए जानते हैं विधि:-

  1. सबसे पहले आपको 6-8 भिंडी लेकर उन्हें छोटे टुकड़ो में काटना है.
  2. अब कटी भिंडी को सॉस पैन में डालें
  3. 3.अब इसको 10 मिनट तक कम आंच पर गर्म करें
  4. चिपचिपा मिश्रण मिल जाए तो गैस बंद कर दें
  5. अब इस मिश्रण को मिक्सर में ब्लेंड कर लें
  6. इसको पतले कपड़े से छान बाउल में कर लें
  7. अब एक नए बाउल में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें
  8. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से घोल बना लें
  9. अब कॉर्नफ्लोर के घोल को भिंडी के छने मिश्रण में डाल कर मिला लें
  10. अब इस मिश्रण को सॉस पैन में डालकर क्रीमी होने तक गर्म करें.
  11. अब इसे उतार कर इसमें एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच बादाम रोगन तेल मिलाकर अच्छे से फेंट लें.

अब आपका बालों को स्टेट और मुलायम करने का नेचुरल उपाय तैयार है.इसको बालो की सब लेयर में अच्छे से लगाकर दो घंटे रहने दें. बालों को फिर सादे पानी से धोकर लें.

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version