हरियाणा चरखी दादरी जिले में दादरी थाने में तैनात एक होमगार्ड पर महिला व उसकी नाबालिग बेटी के यौन शोषण का आरोप लगा है। बरवाला थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी आशीष के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी आशीष के खिलाफ पीड़ित महिला के पति ने 24 अगस्त से जान से मारने की धमकी देने व बेटे का अपहरण करने की शिकायत दी हुई है। पति का आरोप है कि बरवाला थाना पुलिस ने अभी तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

बरवाला थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 40 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका मायका दादरी में है। वहीं उसकी आशीष से मुलाकात हुई थी। महिला का पति ट्रक चालक है और अकसर घर से बाहर ही रहता है। इस कारण आशीष उनके घर आ जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला के अनुसार, अब आरोपी ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ भी गलत काम करना शुरू कर दिया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उनको धमकी देता है कि अगर किसी को बताओगी तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। इसके अलावा खुद की पुलिस के साथ जान-पहचान बताकर उनको डराता है। बरवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!