Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

50 हजार की रिश्वत लेता होमगार्ड कमांडेंट सुधीर गिरफ्तार…नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे पैसेविजिलेंस ने ऑफिस में दबोचा

रेवाड़ी विजिलेंस टीम ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कमांडेंट सुधीर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर सस्पेंड चल रहे होमगार्ड जवान को दोबारा नौकरी जॉइन करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सस्पेंड होमगार्ड जवान सुरेश से आरोपी कमांडेंट ने कुल 1.50 लाख रुपए की डिमांड की थी। आरोप है कि वह पहले ही 80 हजार रुपए ले चुका था। वीरवार को बाकी 50 हजार रुपए गढ़ी बोलनी रोड स्थित कार्यालय में मेज की दराज में रखवाए गए।

सूचना मिलते ही विजिलेंस टीम ने छापा मारकर आरोपी को रिश्वत की रकम सहित पकड़ लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version