Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कांग्रेस स्थापना दिवस पर विधायक बत्तरा और खटक ने फहराया कांग्रेस ध्वज; बोले त्याग और बलिदान से भरा है कांग्रेस का इतिहास

Rohtak: कांग्रेस ने अपना 139 वां स्थापना दिवस अपने संस्थापकों और अमर शहीदों को याद करते हुए मनाया! कांग्रेस भवन पर  विधायक भारत भूषण बत्तरा और शकुंतला खटक ने कांग्रेस जनों के साथ ध्वजारोहण किया!

इस अवसर पर विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि 1885 में बनी यह पार्टी कई बार टूटी लेकिन इसका अस्तित्व आज भी बरकरार है! उन्होंने कहा कि इसका इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा है संघर्ष और त्याग इस पार्टी की मूल जड़ में है! उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव आमजन के हितों के लिए, समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है! कांग्रेस ने कभी जात-पात और धर्म आधारित राजनीति नहीं की, कांग्रेस सभी धर्म और सभी बिरादरी का सम्मान करती है! उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान रहा और आजादी के बाद भारत के निर्माण में कांग्रेस का उससे भी बड़ा योगदान रहा!

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि  सुई से लेकर जहाज तक का निर्माण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ! देश के निर्माण का मामला हो चाहे तकनीक का कांग्रेस ने सदैव दूरगामी सोच के साथ कार्य किया है! उन्होंने कहा कि आज भले ही कांग्रेस विपक्ष में है, लेकिन जनता के हितों के लिए लड़ने में सबसे आगे है! खटक ने दोहराया कि 2024 में प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और एक बार फिर आमजन के लिए खुशहाली के द्वार खुलेंगे!

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चक्रवर्ती शर्मा, बलराज बल्ले, वरिष्ठ पार्षद गुलशन इशपुनियानी मोनू शर्मा, कदम सिंह अहलावत, रघुवीर सैनी, लाला परमार, महिला जिला अध्यक्ष संगीता सेहरावत, गीता भारती, मुकेश श्योरान, सुनील बड़क, राजीव अत्रि, शलभ गूगनानी, सुनील बल्ली, विजय ठेकेदार, चरणजीत शर्मा, शाद खान, विजय रोहिल्ला, विजय पुंडीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे

Exit mobile version