Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महाराष्ट्र की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस मुक्त भारत की और बढ़ रहा है देश : डॉ. अरविंद शर्मा

प्रदेश के सहकारिता, पर्यटन एवं कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में हुई भाजपा की प्रचंड जीत ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है और यह भाजपा कार्यकत्र्ता व महाराष्ट्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष पार्टीयां ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे थे और अब झारखंड विधानसभा के जो नतीजे आए है, क्या अब ईवीएम ठीक है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस का कोई आधार नहीं रहा है और अब देश कांग्रेस मुक्त भारत की और एक कदम और आगे बढा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते देश विकसित भारत की और लगातार आगे बढ़ रहा है और अब देश की जनता ने कांग्रेस के झूठ को भी सिरे से नकार दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केन्द्रीय नेतृत्व व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी।

शनिवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शहर में कई स्थानों पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शिरक्त की और इस दौरान पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि महराष्ट्र में मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है और यह एक नए भारत का निर्माण है। उन्होंने कहा कि यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ देश बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जब भी हार होती है तो कांग्रेस ईवीएम पर टिकरा फोडती है और यह कांग्रेस की आदत हो गई है और इसलिए कांग्रेस सुर्खियों में रहना चाहती है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झारखंड में जो नतीजे आए है, क्या अब कांग्रेस के लिए ईवीएम ठीक हो गई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का लोगों ने जोरदार स्वागत भी किया और महाराष्ट्र की जीत पर कार्यकत्र्ताओं के साथ लड्डू बांट कर जीत की बधाई दी।

Exit mobile version