Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

टॉयलेट सीट से आई फुंकार… अंदर बैठा था 6 फीट का कोबरा

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के गाड़ौली कलां गांव में एक घर के बाथरूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टॉयलेट सीट के भीतर से लगातार फुंकारने की आवाज आने पर परिवार में हड़कंप मच गया। बाद में जांच की गई तो सीट के नीचे करीब 6 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा छिपा मिला

परिवार के सदस्यों को सांप दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन टॉयलेट सीट के अंदर से लगातार आवाज आ रही थी। इसकी सूचना वन्यजीव संरक्षण कर्मी अनिल गंडास को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम की जांच की तो सांप के सीट के अंदर बेहद संकरी जगह में छिपे होने का पता चला।

कोबरा को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आखिरकार टॉयलेट सीट तोड़नी पड़ी। सीट हटाते ही करीब छह फीट लंबा कोबरा दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

रेस्क्यू कर्मी के मुताबिक मानसून और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण सांपों के प्राकृतिक ठिकाने प्रभावित हो रहे हैं। अगस्त में ही करीब 70 सांपों और पिछले तीन महीनों में 200 से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू किए जाने की बात कही गई है।

Exit mobile version