Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार- फाइनेंसरों से तंग बिजनेसमैन ने की जीवन लीला खत्म:डोरबेल बजी तो बोला-फिर आ गए, भाई दरवाजा खोलने गया तो पीछे से शूट किया

हिसार के 12 क्वार्टर एरिया में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम चलाने वाले 38 वर्षीय प्रवीण ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण 12 क्वार्टर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम चलाता था। उसका प्रताप नगर निवासी सुरेश के साथ पैसों को लेकर लेनदेन था। बताया जा रहा है कि इसी लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

परिजनों और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुरेश पैसों के संबंध में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह प्रवीण के पास आया था। इसके बाद प्रवीण कथित तौर पर तनाव में था। इसी परेशानी के बीच उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैसों के लेनदेन और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version