Rohtak: हिन्दू नेता व वरिष्ठ समाजसेवी नरेश कमल जी की अगुवाई में प्रदेश भर में जैसे पहले भी 18 गरीब परिवार की लड़कियों के विवाह संगठन के पदाथिकरियो के सहयोग के द्वारा करवाई गई है। उसी क्रम में एक ओर नेक कार्य को जोड़ते हुए हिन्दू नेता नरेश कमल जी ने 19वीं बार एक ओर गरीब परिवार की बेटी के विवाह में बारातियों के लिए खाद्य सामग्री, डबल बेड,डबल बेड के गद्दे, ड्रेसिंग टेबल,कुर्सी ,मेज, अलमारी, संदूक जैसे कई जरूरी सामान और कन्यादान राशि देकर सहयोग किया।
नरेश कमल जी ने बताया कि अपने समाज को मजबूत करने और आपसी भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने के लिए हम ये कार्य कर रहे हैं। जो गरीब परिवार अपनी बेटी का विवाह करने असमर्थ हैं। हम उनका सहयोग करते है। ताकि समाज में बेटियों का मान सम्मान बचा रहे। लोगो की बेटियों के प्रति विचारो में परिवर्तन आए, कोई भी इन्हे कम आंकने की गलती ना करें। संगठन के वरिष्ठ नेता मुकेश मनोचा जी का भी इस विवाह में सहयोग रहा।उन्होंने बताया कि आज के हिंदुस्तान में बेटियां किसी से कम नहीं । और ये समाज के लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बेटियां को भी समाज में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।
नरेश कमल जी ने बताया कि हमारे द्वारा समाज में करवाए गए सभी गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में कन्या दान राशि हम किसी के खाते में जमा नहीं करवाते। बल्कि हमारे संगठन से कोई भी साथी जाकर सहायता राशि खुद उस जरूरतमंद परिवार को देकर आते है। जिससे कन्यादान सहयोग राशि सही हाथों में जरूरतमंद परिवार तक पहुंच सके। इस मौके पर संगठन के कर्मठ सदस्य सोनू पांचाल जी भी उपस्थित रहे।

