रोहतक। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 250 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने केवल झज्जर जिले के गांव खैरपुर निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरी तरफ हिमानी की मां सविता ने चार्जशीट से नाखुश होकर पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से एक बार फिर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

हिमानी नरवाल हत्याकांड में पेश की गई चार्जशीट में हिमानी का मोबाइल फोन और आरोपी की लोकेशन अहम सबूत बने हैं। केस की गहन जांच के बाद पेश की गई 250 पेज की चार्जशीट में 47 गवाह बनाए गए हैं। इनमें हिमानी की भी शामिल है।

चार्जशीट में बताया गया है कि हिमानी व सचिन के बीच 8 माह से दोस्ती थी। पैसे के लेनदेन के कारण ही हिमानी की सचिन ने हत्या कर दी। इसके बाद वह हिमानी का मोबाइल और जेवरात ले गया था, जो आरोपी के पास से बरामद हुए। यह इस बात का पुख्ता सबूत है कि सचिन ने हिमानी की हत्या की। इसके अलावा आरोपी की हिमानी के मकान से लेकर शव मिलने की जगह तक लोकेशन भी केस में अहम कड़ी बनी है। पुलिस को किसी अन्य की केस में कोई भूमिका नहीं मिली।

जांच टीम को सूटकेस व हिमानी के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले थे। डीएनए नमूने लेकर टीम ने लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सब-चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी।

एक मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के नजदीक सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल का शव मिला था। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। पुलिस ने हिमानी हत्याकांड में आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया था। सचिन ने खुलासा किया था कि हिमानी और वह 8 माह से एक-दूसरे को जानते थे। पैसे के लेनदेन के चलते उसने हिमानी की गला घोटकर हत्या की और सूटकेस में शव रखकर सांपला के पास फेंककर फरार हो गया था। 10 मार्च को हिमानी की मां सविता ने रोहतक आए मुख्यमंत्री नायब सैनी को शिकायत देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, उसके पार्टी में आगे बढ़ने से कौन-कौन परेशान था, इस दृष्टिकोण से जांच नहीं की गई।
– पुलिस ने केवल आरोपी सचिन की बात पर विश्वास करके केस की जांच पूरी कर ली। पुलिस पैसे के लेनदेन को साबित करे।
– अगर पैसे के लेनदेन की बात होती तो हिमानी उसको बताती, क्योंकि वारदात से पहले उसकी फोन पर बात हुई थी।

अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसमें सचिन को आरोपी बनाया गया है। किसी अन्य की भूमिका सामने नहीं आई है।

Rohtak, March 02: Rohtak: MLA Bharat Bhushan Batra reached Himani Narwal’s house to console her mother in Rohtak. March 02: Photo by Manoj Dhaka/HindustanTimes
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!