Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भारत-पाक में तनाव को देखते हुए हिमाचल ने पंजाब-जम्मू की बस सेवाएं रोकी: वैष्णो देवी जाने वाली बसों को भी वापस बुलाया

भारत पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और जम्मू के लिए चलने वाली सभी बसों को रोक दिया है। हिमाचल प्रदेश से इन रूटों पर करीब 20 से 25 के करीब बसें जाती है। निगम ने बढ़ते तनाव को देखते बस रूटों को सस्पेंड करने का फैसला किया है। यह रोक फिलहाल रात्रि रूटों पर रोक लगा ई गई है।

वहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाली बसों को भी बीच रास्ते से वापस बुलाया गया है। निगम के इस फैसले के बाद अब HRTC की बसें जेसुर तक ही जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। इन रूटों पर हिमाचल की करीब 20 से 25 बसें चलती है, जिन्हें अभी रोक दिया गया है।

एचआरटीसी MD निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह कदम क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है। बस सेवाओं के पुनः शुरू होने की जानकारी जल्द ही यात्रियों को दी जाएगी।

Exit mobile version