Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में पहाड़ी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 2 दिन में 3 डिग्री गिरा तापमान, प्रदूषण में सुधार

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुष्क मौसम के बाद अब मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। इसके असर से 8 दिसंबर यानी कल हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य में AQI 200 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। हरियाणा के बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया, यहां यह 178 रहा। हालांकि, यह 200 से नीचे ही रहा। हरियाणा में AQI 200 से नीचे आ गया है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा AQI करीब 193 दर्ज किया गया। अन्य जिलों में फरीदाबाद में 187, गुरुग्राम में 176, जींद में 174, अंबाला में 170, रोहतक में 169, हिसार में 168, बहादुरगढ़ में 167, कुरुक्षेत्र में 157 दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादल छाने की संभावना है, जिससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार हैं।

हालांकि, मौसम साफ होने और पहाड़ों से हवाएं चलने से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version