Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Highway news :हरियाणा में बनेंगे दो और एक्सप्रेस हाईवे, नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

हरियाणा दिन- प्रतिदिन विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। देश के विकास के लिए सड़कों का विकास होना बेहद जरूरी माना जाता है। प्रदेश सरकार सड़क और Rail यातायात को सुगम बनाने के लिए नई- नई परियोजनाओं को ला रही है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में 2 ओर ग्रीन फील्ड Express- way की सौगात दि है। जल्द हरियाणा में 2 ओर ग्रीन फील्ड Highway का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अंबाला- कालाअम्ब और अंबाला- मोहाली ग्रीन फील्ड Express- way को मंजूरी देने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आभार प्रकट किया है। अनिल विज ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी देने पर गडकरी का ट्वीट के माध्यम से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ग्रीनफील्ड Express- way के लिए 1183.70 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जोकि बेहद खुशी की बात है।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन दोनों ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को को मंजूरी मिलने से आने वाले समय में अंबाला की बेहतर Connectivity होगी। इससे पहले भी नितिन गडकरी के द्वारा 885 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला मे 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना को भी मंजूरी दी जा चुकी है, और जल्द ही इसके निर्माण के लिए Tender भी जारी होने वाला है। अब गडकरी के द्वारा अम्बाला मे 2 ओर ग्रीन फील्ड Express- Way को मंजूरी मिलने से शहर तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।

अंबाला- कालाअम्ब Highway अंबाला रिंग रोड से प्रारंभ होकर शहजादपुर से होता हुआ कालाअम्ब तक बनाया जाएगा। नया हाईवे Ring Road अंबाला में पंजोखरा गांव के पास से जुड़ेगा, और पुरानी नारायणगढ़ रोड से अलग हाईवे होगा। 33 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन हाईवे पर 2 बड़े पुल और कई छोटे-छोटे फूल बनाए जाएंगे। इस हाईवे पर चढ़ने के लिए प्रत्येक गांव से अलग से रास्ता बनाया जाएगा। वहीं इस पर 15 व्हीकूलर अंडरपास बनाए जाएंगे।

अंबाला- कलाअम्ब के साथ- साथ National हाईवे अथॉरिटी की तरफ से नया अंबाला- मोहाली हाईवे भी बनाया जा रहा है। 31 किलोमीटर लंबा यह हाईवे Six हाईवे बनाया जाएगा जोकि अंबाला से मोहाली तक बेहतर Connectivity देगा। बेहतर कनेक्टिविटी होने से वाहनों को आवाजाही में सुविधा होगी, वहीं वाहन चालकों को Traffic जाम से भी निजात मिलेगी।

Exit mobile version