Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में जिला परिषद CEO के स्टेनो की हुई मौत

पानीपत जिले में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने का मिला जहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी के स्टेनो की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक घायल हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शव को पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासनिक अमला सिविल अस्पताल पहुंचा। इसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया।

मृतक के चाचा डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वे गांव नैन के रहने वाले हैं। उनका भतीजा रविंद्र (32) पिछले करीब 8 साल से पानीपत लघु सचिवालय में जिला परिषद कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात था। बुधवार को वह ड्यूटी पर आया था। शाम को देरी होने के कारण उसने घर पर गुरुवार सुबह आने की बात कही थी। गुरुवार सुबह कई लोगों की कॉल आई।

लोगों ने गांव नौल्था के मुख्य मार्ग पर हादसा होने की बात बताई। सूचना मिलते ही वे तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। रविंद्र की एक बड़ी बहन व एक छोटा भाई है। दोनों विवाहित हैं। रविंद्र की कमर में दर्द रहता था, जिस कारण उसने शादी नहीं करवाई थी। रविंद्र के पिता की काफी समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

CEO विवेक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने तत्काल CMO को कॉल करके मौत की पुष्टि की। इसके तुरंत बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविंद्र बहुत ही ईमानदार, कर्मठ कर्मचारी था। कार्यालय का अधिकांश कागजों से संबंधित कार्यभार अकेले रविंद्र ने बखूबी संभाला हुआ था। यह बहुत बड़ी क्षति है।

Exit mobile version