Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

तेज़ रफ़्तार का कहर: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 से ज्यादा लोग घायल; आरोपी कार चालक फरार

रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार की रात एक कार ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में काम करने वाले करीब 10 लोग सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बावल के लिए चले थे। सभी पीछे ट्रॉली में बैठे हुए हुए थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव निखरी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। धारूहेड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राहत की बात यह है कि हादसे में घायल हुए किसी भी शख्स को गंभीर चोटें नहीं आई है।

हादसे के वक्त एक व्यक्ति ने ऐसी मिशाल पेशी की है कि उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। दरअसल, गांव निखरी निवासी मोहन की बेटी का सोमवार को जन्मदिन था। मोहन बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रेवाड़ी से केक लेकर अपनी गाड़ी में गांव जा रहे थे। उस वक्त सभी घायल सड़क पर पड़े हुए थे। मोहन से ये देखा नहीं गया और बेटी का जन्मदिन मनाने की बजाए अपनी गाड़ी में 5 घायलों को डाला और तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। इसके बाद एंबुलैंस पहुंची और अन्य घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

Exit mobile version