Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता हाईकमान चुनेगा:चंडीगढ़ में ऑब्जर्वरों ने विधायकों से वन टु वन मीटिंग की

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल का नेता चुनने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में हुई।  बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक लाइन का प्रस्ताव रखा कि नेता विपक्ष का चयन करने का अधिकार आलाकमान को दिया जाए, जिस प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने किया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

इसके बाद पर्यवेक्षकों ने तमाम विधायकों से वन-टू-वन उनकी राय जानी और पूरी रिपोर्ट लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। अब हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष का फैसला आलाकमान के द्वारा लिया जाएगा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय पर्यवक्षेक अशोक गहलोत, एआईसीसी के कोषाध्यक्ष अजय माकन और पंजाब सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा बैठक में मौजूद थे।

Exit mobile version