Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हाई बूम लिफ्ट ट्री ट्रिमिंग मशीन का हुआ शुभारंभ, अब रोहतक में पेड़ों की छँटाई होगी और भी सुरक्षित और आसान:-रामअवतार वाल्मिकी, महापौर, नगर निगम, रोहतक।

नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा शहर में हरियाली के संरक्षण और सड़कों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है। आज नगर निगम द्वारा खरीद की गई हाई बूम लिफ्ट ट्री ट्रिमिंग मशीन का विधिवत उद्घाटन भारतीय जतना पार्टी जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, हिमांशु ग्रोवर, कृष्ण मूर्ति हुड्डा, जितेन्द्र कुमार आदि कार्यक्रताओ की गरिमामयी उपस्थिति एवं नगर निगम कार्यालय से संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा, सहायक अभियंता शांत सुहाग कनिष्ठ अभियंता देवेन्द्र बेनिवाल इत्यादि अधिकारियों की उपस्थिति में नारियल तोड़कर उद्घाटन किया गया। इस मशीन को खरीदने में लगभग 23.50 लाख रूपये का खर्च आया है।
निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने यह भी बताया कि इस मशीन की विशेषताएँ है इससे ऊँचे पेड़ों की छँटाई (Trimming) और कटिंग के लिए विशेष रूप से खरीद की गई है। हाई बूम लिफ्ट के माध्यम से 11 मीटर ऊँचाई तक आसानी से कार्य किया जा सकता है। मशीन के माध्यम से सड़क किनारे लटकती शाखाओं को हटाया जायेगा जिससे यातायात सुचारू रहेगा और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इसके अतिरिक्त बिजली के तारो के आस-पास से पेड़ो की कंटिंग अब आसानी से की जा सकेगी। मशीन से काम होने पर कम समय और कम मानव-श्रम लगेगा।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतक शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा बनाए रखने में यह मशीन महत्वपूर्ण भमिका निभायेगी। इससे न केवल पेड़ों की उचित छँटाई होगी बल्कि शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। इस मशीन के आने से अब बरसात और आंधी-तूफान के समय गिरती शाखाओं से होने वाले खतरे से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, शहर की सड़कों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखना और भी आसान होगा।

Exit mobile version