Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

20 मई से हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू:कपाट के आगे से बर्फ हटा की गई अरदास; सेना के जवान रास्ता बनाने में जुटे

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू होने जा रही है। तकरीबन सात महीनों के बाद श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने जा रहे हैं। यात्रियों को दिक्कत ना हो, इसके लिए इंडियन आर्मी के जवान यहां दिन रात काम में जुटे हैं और 15 फीट से अधिक ऊंची बर्फ की चादर में रास्ता बना रहे हैं।

हर साल सर्दियों में बर्फबारी शुरू होने से पहले हिमालय की पहाड़ियों में बने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। 6 से 7 महीनों तक यह कपाट बंद रखे जाते हैं। फिलहाल, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर गुरनाम सिंह और सेवादार भी आर्मी के साथ पहुंच चुके हैं। बीते दिनों ही आर्मी के जवानों के साथ मैनेजर गुरनाम सिंह ने सुख-शांति के लिए अरदास भी की।

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक रास्ता बनाने के लिए 418 इंजीनियरिंग कोर के जवान जुटे हुए हैं। बीते दिनों सैनिकों ने अटलाकोटी ग्लेशियर से 4 फीट बर्फ काटी और रास्ता बनाया। अब यह जवान आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तराखंड की पहाड़ियों पर भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार उत्तराखंड की पहाड़ियों पर भी मौसम नासाज बना हुआ है। वहीं आने वाले मई महीने की शुरुआत में भी मौसम दोबारा से खराब होने के आसार है। ऐसे में सेना के जवानों को भी रास्ता बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version