रोहतक में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि कौशल विकास एंव औधोगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार सभी राजकीय व निजी आईटीआई में इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में सत्र 2022-23 के लिए दाखिले हेतु ऑनलाईन पंजीकरण विभागीय www.itiharyana.gov.in पर 16 अगस्त 2022 तक किया जाना है, जिसके तहत राजकीय मॉडल आईटीआई रोहतक में ऑनलाईन दाखिले हेतु हैल्प डैस्क बनाये गए है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी जरुरी दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते है।
कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय मॉडल आईटीआई रोहतक में निम्नलिखित व्यवसायों में सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाईन दाखिले किए जाने है। एक वर्षीय कोर्स में कारपेंटर, पलम्बर, कोपा, स्टैनो अग्रेंजी व स्टैनो हिन्दी, टै्रक्टर मैकेनिक, हेल्थ सैनेटरी इंस्पेक्टर, शीट मेटल वर्कर, कैटरिंग एंड होस्पीटलीटी असिसेंट, फूड प्रोडेक्शन, फिजियोथरैपी एंड सरवेयर शामिल है। दो वर्षीय कोर्स में फिटर, ड्राफ्ट्ïसमैन सिविल, ड्राफ्ट्ïसमैन मैकेनिकल, इलैक्ट्रिशियन, इलैक्ट्रोनिक्स मैकेनिकल, इंस्टरूमेंट मैकेनिकल, टर्नर, वायरमैन, मैकेनिस्ट ग्रीनडर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक आर एंड एसी, टीपीईएस, टूल एंड डाइ मैकर शामिल है। छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल ज्ञान प्राईवेट कम्पनी में दिया जाएगा व थ्योरी विषय का ज्ञान यथावत रुप से संस्थान में दिया जाएगा।
मॉडल आईटीआई के प्रधानाचार्य संदीप कुमार अहलावत ने बताया कि छात्र-छात्राओं के पंजीकरण करने हेतु सैनिक परिवार भवन रोहतक (नजदीक तहसील रोहतक) में हैल्प डेस्क बनाए गए है, जिसमें छात्र-छात्राओं का निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। दस्तावेज में 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नम्बर, परिवार पहचान पत्र, स्वयं की ईमेल आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा डेबिट व क्रेडिट कार्ड होने जरूरी है।

