Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 5 की मौत:खराब मौसम के चलते हादसा; 8 दिन पहले रुद्रप्रयाग में सड़क पर हेलिकॉप्टर उतारा था

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे।

हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। गौरीकुंड से NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है।

Exit mobile version