Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज प्रदेश में तेज बारिश:9 में ऑरेंज और 6 जिलों में यलो अलर्ट, यमुनानगर में सुबह से बूंदाबांदी जारी

हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में यलो अलर्ट है।
वहीं, चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने सुबह 9 बजे तक का फ्लैश अलर्ट भी जारी किया है, जिसके तहत अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। जबकि, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी बूंदाबांदी की संभावना है। इनमें से यमुनानगर में सुबह से बूंदाबांदी जारी है। यहां बीती रात तेज बारिश हुई है।

अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है।

IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 4 अगस्त तक औसतन 227.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 277.3 एमएम बारिश हो चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 557.5 और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 143.9 और जींद में 144.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, कैथल और जींद में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश का अनुमान है।

Exit mobile version