हरियाणा के कई जिलों में रविवार शाम मौसम बदल गया। पानीपत, अंबाला, झज्जर और भिवानी में बारिश हो रही है। पानीपत में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद और यमुनानगर में तेज आंधी चल रही है। यहां भी बारिश की संभावना है। चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र और कैथल के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि जींद, करनाल और अंबाला में ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई थी। बारिश के कारण सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे आ गया था।

मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। इसमें 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल) में 25-50% बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में 25% तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 50-75% बारिश की संभावना है। वहीं, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 25-50% और अन्य जिलों में 25% तक बारिश की संभावना है।

6 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में 25% बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में 25-50% बारिश हो सकती है।

7 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में 25% बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों के शुष्क रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 7 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण 3 मई की रात से 7 मई तक आंशिक बादल छाए रहने, बीच-बीच में हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!