Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 2 जिलों में भारी बारिश:गुरुग्राम समेत 4 जिलों में साढ़े 10 बजे तक रेड अलर्ट

हरियाणा में आज 3 जिलों में तेज बारिश की संभावना है, इन जिलों में फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

वहीं, चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर और फरीदाबाद में साढ़े 10 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें से सोनीपत और फरीदाबाद में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। बाकी जगहों पर मौसम बना हुआ है।

गुरुग्राम में शुक्रवार देर रात तक बारिश हुई। इसके बाद आज भी बारिश शुरू हो गई है। वहीं, फरीदाबाद में सुबह करीब 5 बजे बारिश हो रही है। यहां यमुना का जलस्तर खतरे निशाने से करीब 2 फुट नीचे है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इससे कोई नुकसान नहीं है।

10 अगस्त: आईएमडी के अनुसार रविवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

Exit mobile version