हरियाणा में मानसून एक्टिव है। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक, आज 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है।

वहीं, 10 जिलों सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मध्यम बारिश के आसार हैं। इनमें से पानीपत में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। फिलहाल बादल छाए हुए हैं और मौसम ठंडा है।

इसके अलावा 8 जिलों चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बूंदाबांदी की संभावना है। बता दें कि हरियाणा में बुधवार को मानसून की एंट्री हुई। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!