हरियाणा में 4 दिन बाद मानसून एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 3-3 घंटे का अलर्ट जारी कर रहा है। ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं।
जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, वहां बारिश के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन शहरों में बिजली गिरने का भी खतरा जताया है।
हरियाणा के जिन 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल है। इन जिलों में 50 से 75 फीसदी तक बारिश हो सकती है।
पंजाब के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी से मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। जिसके चलते हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून की अक्षय रेखा उत्तर की ओर सामान्य स्थिति में होने के कारण अगस्त के मध्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

