Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यमुनानगर में सुबह से झमाझम बरसात; मानसून अब भी 27% कमजोर

हरियाणा में मौसम विभाग ने दो दिन तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार सुबह से यमुनानगर में तेज बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने सुबह साढ़े 8 बजे तक पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल के कुछ हिस्सों से हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आधा मानसून सीजन बीत चुका है। अब तक 134.8 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 27% कम है। जून के बाद जुलाई में भी कम बारिश हुई है। जुलाई में अब तक 95.8 मिमी. बारिश हुई है, जो सामान्य (130.2 मिमी.) से 26% कम है।

IMD के मुताबिक, 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक कुछ जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है, जबकि कई जिले अब भी सामान्य से काफी कम वर्षा का सामना कर रहे हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और चरखी दादरी समेत कई जिलों में मानसूनी बारिश सामान्य श्रेणी में रही है।

महेंद्रगढ़ में 185.7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 3% अधिक है। वहीं रेवाड़ी में 173 मिमी, चरखी दादरी में 175 मिमी और पलवल में 168.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जिलों में अब भी बारिश का बड़ा घाटा बना हुआ है। सबसे खराब स्थिति जींद और सिरसा की है। जींद में अब तक केवल 65.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 62% कम है। सिरसा में 42.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 62% कम है।

इसके अलावा रोहतक और अंबाला में 61-61%, कैथल में 47%, सोनीपत में 38%, हिसार में 35% और यमुनानगर में 34% कम बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version