Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 3 दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट:पलवल सबसे गर्म, तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा, आज 4 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में हीटवेव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 22 जिले यलो जोन में हैं, जहां 28 अप्रैल तक हीटवेव जारी रहेगी। 29 अप्रैल को 15 जिलों में हीटवेव के लिए यलो अलर्ट रहेगा और 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

शुक्रवार को प्रदेश का तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को प्रदेश के चार जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल) में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। पलवल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। पलवल के जल सेवा प्रभाग (एडब्ल्यूएस) में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पलवल के वाटर सर्विस डिवीजन (AWS) में 2.1 डिग्री की हुई।

जिसके बाद पलवल के वाटर सर्विस डिवीजन (AWS) का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सिरसा जिले के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version