Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 2 दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट:नारनौल-नूंह में आंधी-बारिश; रोहतक सबसे गर्म, पारा 43.6 डिग्री, महेंद्रगढ़ के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने हरियाणा में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है।

बता दें कि हरियाणा में शनिवार दोपहर को अचानक मौसम खराब हो गया। नारनौल और नूंह में आंधी के साथ बारिश हुई। सिरसा के नाथूसरी चोपटा में तेज आंधी आई।

वहीं, हिसार, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में बादल छाए रहे। इसका असर पूरे प्रदेश में तापमान पर भी देखने को मिला।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पानीपत व सोनीपत के में 0.9 डिग्री की हुई।

जिसके बाद पानीपत का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री व सोनीपत का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला महेंद्रगढ़ के तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version