Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 28 सितंबर तक सताएगी गर्मी:रातें हो रही ठंडी, उत्तर पश्चिमी हवाओं से घटेगी नमी

हरियाणा में अभी एक हफ्ते लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 28 सितंबर के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है, जिसके बाद तापमान गिरेगा और गर्मी का सितम कम होगा।

रविवार को हरियाणा में सबसे गर्म जिला नूंह रहा, जहां 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो वहीं सबसे कम तापमान पानीपत का उझा एरिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

हालांकि रातें अभी से ठंडी होने लगी हैं और रात 12 बजे के बाद तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आगामी दिनों में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में नमी घटेगी

Exit mobile version