Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 2 दिन चलेगी लू:30 अप्रैल से बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश के आसार, तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा

हरियाणा में अभी दो दिन और लू चलेगी। जिसके बाद 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 अप्रैल और 1 मई को बादल छाने के साथ-साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 14 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला और पंचकूला) के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, प्रदेश के 8 जिलों (यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर) को ग्रीन जोन में रखा गया है।

29 अप्रैल को हरियाणा के 18 जिलों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल को ग्रीन जोन में रखा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू होगा। जिसके तहत प्रदेश के दो जिलों पंचकूला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। वहीं 4 जिलों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) को छोड़कर अन्य जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा।

इसके बाद 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात की संभावना है। इसका असर पूरे प्रदेश के तापमान पर दिखेगा। अन्य जिलों में भी मौसम बदलेगा।

इधर, मौसम विभाग के अनुसार 28-29 अप्रैल को प्रदेश में कहीं बरसात की संभावना नहीं है। वहीं 30 अप्रैल को पंचकूला व यमुनानगर तथा एक मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

Exit mobile version