हरियाणा में आज लू (हीटवेव) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश भी आ सकती है। सरकार ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए गाइडलाइन जारी की है।

एक दिन पहले शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी और बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मगर, लोग उमस से बेहाल हो गए। भिवानी में सबसे अधिक 20 MM बारिश दर्ज की गई। वहीं फतेहाबाद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

के गांव ढाणी दादूपुर और चरखी दादरी के बाढड़ा में तेज आंधी से ट्रांसफार्मर और खंभे गिर गए। भिवानी में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!